Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: बाइक राइडिंग...किसी के लिए शौक, किसी के लिए जुनून...अगर आप भी बाइक राइडिंग के दीवाने हैं और अपनी बाइक पर सवार हो उत्तराखंड की बर्फीली वादियों का दीदार करना चाहते हैं तो उत्तरकाशी चले आईए, जहां हर्षिल के खूबसूरत नजारे बांहें फैलाकर आपका स्वागत करने को तैयार हैं। उत्तरकाशी प्रशासन रोमांचक खेलों के शौकीनों को अपना शौक पूरा करने का शानदार मौका दे रहा है। यहां आपको बर्फ के बीच बाइक राइडिंग के गुर सिखाए जाएंगे, पर्वतीय जीवनशैली को करीब से जानने का मौका भी मिलेगा। रोमांच के जरिए क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद चल रही है। पर्यटन से रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। इस अभिनव प्रयोग का श्रेय यहां के डीएम डॉ. आशीष चौहान को जाता है। जिनके प्रयास से जिले की तस्वीर बदल रही है। पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।