हरिद्वार में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

शाइस्ता के निकाह को अभी छह महीने ही हुए थे। ससुराल वाले उस पर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक लाने का दबाव बना रहे थे, विरोध करने पर उन्होंने शाइस्ता को जिंदा जला दिया...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
crime: married woman burnt alive, condition critical
Image: married woman burnt alive, condition critical

हरिद्वार: दहेज प्रथा के खिलाफ कड़ा कानून बन गया है। दहेजलोभियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है, इसके बावजूद लोभियों से दहेज का मोह छूटता नहीं। कभी जरूरत तो कभी शगुन के नाम पर शादी को सौदा बना दिया जाता है। बेटियों पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता है, नहीं लातीं तो उन्हें जिंदा जला दिया जाता है। धर्मनगरी हरिद्वार में भी ऐसा ही हुआ। जहां दहेज में एक लाख रुपये और बाइक ना मिलने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया। विवाहिता की हालत गंभीर है, उसे दून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ज्वालापुर क्षेत्र की है। जहां डोगरिला बस्ती अहबाबनगर में रहने वाले नईम का निकाह बिजनौर की रहने वाली शाइस्ता से हुआ था। निकाह को छह महीने ही हुए थे।

यह भी पढ़ें - कोटद्वार में गढ़वाली गीत ‘अब लगालु मंडाण’ पर जमकर थिरके मंत्री हरक सिंह रावत, देखें वीडियो
शादी के बाद से ही ससुराल वाले शाइस्ता पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। वो एक लाख रुपये और बाइक की डिमांड कर रह थे। शाइस्ता ने विरोध किया तो तीन दिन पहले ससुरालियों ने शाइस्ता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना में पीड़ित 50 फीसदी तक झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित का देहरादून में इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नईम, सास शबनम, देवर वसीम और ननद फराह के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।