Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में जिन घरों को लोगों ने शहर की नौकरी के लिए छोड़ दिया था, उन्हीं घरों को उत्तराखंड के दो युवाओं ने रोजगार का जरिया बना दिया है। इन युवाओं ने माउंटेन विलेज स्टे नाम की संस्था बनाई है। जो कि उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में एक पुराने घर को संवार रही है। ये दोनों युवा वीरान होते घरों को संवारकर रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं, ताकि पलायन रोका जा सके। माउंटेन विलेज स्टे संस्था ने धराली गांव में एक पुराने वीरान घर को प्रीमियम विलेज स्टे मे तब्दील कर दिया है। जामक गांव के पुराने घरों की सूरत भी संवारी है। इन घरों को होम स्टे के लिए तैयार किया गया है, जनवरी से होम स्टे का संचालन शुरू हो गया है। संस्था दिसंबर 2020 तक 4 प्रीमियम विलेज स्टे और 15 होम स्टे शुरू करने वाली है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सामुदायिक पर्यटन को बढ़ाना है। आइए अब आपको माउंटेन विलेज स्टे के संस्थापकों के बारे में बताते हैं।