Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: दिल दहला देने वाली ये तस्वीरें चमोली के गोपेश्वर की हैं, जहां भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे ध्वस्त हो गया। हाईवे से गुजर रही तीन गाड़ियां भूस्खलन के मलबे में दब गईं, हाईवे के किनारे स्थित तीन मकान भी जमींदोज हो गए। वाहन चालकों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन की तस्वीरें देख आपका कलेजा कांप उठेगा। जिन लोगों ने पहाड़ को अपने सामने दरकते देखा, उनकी सांसें थम गई थीं। लोग गाड़ियां छोड़कर तुरंत वहां से भाग निकले, तब कहीं जाकर उनकी जान बच सकी। भूस्खलन से मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है, पर गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इन दिनों चमोली में ऑल वेदर रोड की कटिंग का काम चल रहा है। गुरुवार को शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत नंदप्रयाग के झूलाबगड़ वार्ड के पास पहाड़ी की कटिंग की जा रही थी। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन हो गया।