Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपना काम ईमानदारी से करें तो शिक्षा की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी। कुछ भी असंभव नहीं है। पिथौरागढ़ के एक सरकारी स्कूल ने इस बात को साबित कर दिखाया है। इस स्कूल के एक-दो नहीं पूरे पांच बच्चे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए सेलेक्ट हुए हैं। ये बच्चे भविष्य में सेना में अफसर बनेंगे, आईएएस-पीसीएस अफसर बनेंगे। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा पास करना आसान नहीं है। देशभर के बच्चे सालों-साल मेहनत करते हैं। हल्द्वानी के कोचिंग सेंटरों के चक्कर काटते रहते हैं, इसके बाद भी ज्यादातर बच्चे एंट्रेस एग्जॉम में पास नहीं हो पाते। ऐसे में पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूल के 5 बच्चों का इस संस्थान के लिए सेलेक्शन होना वाकई बड़ी बात है। पिथौरागढ़ के इस सरकारी स्कूल का नाम है आदर्श प्राथमिक विद्यालय गुरना। ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस स्कूल में पढ़ने वाले प्रसून सिंह ज्याला, हर्ष बहादुर, रिया रावल, शिवांश धानिक और यश मेहता ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। यश मेहता वर्तमान में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पढ़ता है। इन बच्चों की सफलता का श्रेय स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र जोशी को जाता है।