Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड की टिहरी झील पर्यटन के साथ-साथ आर्थिकी का आधार भी बनेगी। टिहरी झील को इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की योजना है। जिसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक भी मदद करेगा। एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 1200 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस बजट से टिहरी झील और उसके आस-पास के इलाके को इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। झील के इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित होने का फायदा यहां के ग्रामीणों को भी होगा। झील के आस-पास बसे 73 गांवों को पर्यटन विकास मास्टर प्लान से जोड़ा जाएगा। केंद्र ने 1200 करोड़ की इस परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक वित्तीय सहायता देगा। योजना के तहत कौन-कौन से काम होने हैं, ये भी आपको बताते हैं। मास्टर प्लान के तहत टिहरी झील के लगभग 44 किलोमीटर में फैले रेडरवायर क्षेत्र के दोनों तरफ बसे गांवों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।