Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर इतिहास रचा। इस वक्त पूरे देश की निगाहें दिल्ली चुनाव के नतीजों पर लगी रही। जिस तरह के रुझान सामने आए, उससे ये तय हो गया है कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। दिल्ली चुनाव का एक कनेक्शन अपने उत्तराखंड से भी है। लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल की बहन डॉ. रंजना गुप्ता उत्तराखंड के हरिद्वार में रहती हैं। वो भाई को एक बार फिर दिल्ली का सीएम बनता देखना चाहती थीं, शाम होते-होते उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी हो गई। डॉ. रंजना और उनका परिवार हरिद्वार के शिवालिक नगर में रहता है। डॉ. रंजना के घर पर भी आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। डॉ. रंजना खुश हैं। उन्होंने समर्थकों का आभार भी जताया। डॉ. रंजना गुप्ता और उनके पति डॉ. अजय गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ. अजय गुप्ता बीएचईएल अस्पताल में एनेस्थीसिया हेड हैं, जबकि डॉ. रंजना ज्वालापुर के सुभाषनगर में अपना क्लीनिक चलाती हैं। आगे पढ़िए