गढ़वाल: क्रिकेट की बॉल दारू की बोतल पर लगी, शराबी ने बच्चे को गोली मार दी

टिहरी गढ़वाल के विनयखाल गांव में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, वहीं पास में कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान बॉल शराबियों के पास चली गई, जिसके बाद गुस्साए युवक ने बच्चे के ऊपर फायर कर दिया। घायल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Tehri Garhwal: Drunken man shot the boy in tehri Garhwal
Image: Drunken man shot the boy in tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: पहाड़ में शराबखोरी का मर्ज मासूमों की जान पर भारी पड़ने लगा है। मामला टिहरी का है, जहां नशे में धुत युवक ने मामूली सी बात पर एक 11 साल के बच्चे पर गोली चला दी। बच्चे की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली ये घटना विनयखाल गांव में हुई, जो कि घनसाली क्षेत्र में आता है। जानकारी के मुताबिक गांव में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं मैदान से थोड़ी दूरी पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। पहाड़ में खुलेआम शराबखोरी के ऐसे नजारे आम हैं। खेल के दौरान बच्चों की बॉल शराबियों के पास चली गई। जिसके बाद आरोपी युवक गुस्से से बौखला गया। पहले तो उसने बच्चों को खूब भला-बुरा कहा, उन्हें गालियां दी। बच्चे कुछ समझ पाते इसके पहले ही शराबी ने उन पर गोली चला दी, जो कि 11 साल के महेश को जाकर लगी। लहूलुहान महेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को फौरन अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। गांव में हुई इस घटना से इलाके के लोग सदमे में है, बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की टिहरी झील में पर्यटकों की सुरक्षा दांव पर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा