Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदर फसल बर्बाद करने के साथ ही घरों में घुसकर लोगों पर हमला करने लगे हैं, लोगों की जान ले रहे हैं। मामला हरिद्वार का है, जहां भारत माता मंदिर में सोमवार शाम एक युवती की लाश (bharat mata temple complex dead body) मिली। युवती के शरीर पर बंदरों के काटने के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि बंदरों के काटने और हमले की दहशत की वजह से युवती की मौत हुई होगी। फिलहाल पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। घटना सोमवार की है। शाम करीब साढ़े 4 बजे भारत माता मंदिर परिसर में एक युवती के चीखने की आवाज आई। कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवती अचेत पड़ी थी। मौके पर भारी संख्या में बंदर भी मौजूद थे। मंदिर के कर्मचारी युवती को अस्पताल ले जा पाते, इससे पहले ही युवती की मौत हो गई। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती का शव अपने कब्जे में ले लिया। आगे पढ़िए