Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड में खाकी पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। मामला हल्द्वानी का है, जहां एक सिपाही पर खुद को डीआईजी बताकर युवक को अगवा करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सिपाही ने गांव के एक युवक को जबरन अपनी कार में बैठा लिया। युवक के साथियों ने इसकी सूचना गांववालों को दी, जिसके बाद गांववालों ने किसी तरह वाहन रुकवाकर पीड़ित युवक को आरोपी सिपाही के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने हैड़ाखान रोड पर जाम लगा दिया। वो सिपाही के निलंबन और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। लोग घंटों तक सड़क पर जमे रहे। बाद में एसडीएम नैनीताल और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी सिपाही के निलंबन का आदेश वॉट्सएप पर मंगाकर लोगों को दिखाया, तब कहीं जाकर लोग रास्ते से हटे। जागरण की खबर के मुताबिक आरोपी सिपाही के खिलाफ पटवारी चौकी में केस दर्ज किया गया है। घटना रविवार रात की है। तिलवाड़ो तोक में रहने वाला 18 साल का नीरज सिंह रात नौ बजे सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान एक कार सवार ने नीरज को जबरन कार में बैठा लिया। कार सवार आदमी नशे में धुत था, वो खुद को डीआईजी बताकर सरकार को गालियां दे रहा था।