उत्तराखंड: इस शख्स ने पहली शादी छिपाकर दूसरी से ब्याह रचाया..फिर गर्भपात कराया, अब गया जेल

पिथौरागढ़ में युवक ने पहली शादी छिपाकर दूसरा ब्याह रचा लिया। बाद में आरोपी दूसरी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा, प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Pithoragarh news: Accused arrested for physical torture with woman at pithoragarh
Image: Accused arrested for physical torture with woman at pithoragarh

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में महिला का शारीरिक शोषण और उसके साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम भगवान सिंह मेहरा है, वो नैनीताल का रहने वाला है। भगवान सिंह मेहरा के खिलाफ धारचूला की रहने वाली महिला ने पिथौरागढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा था, लेकिन उसने पहली शादी की बात छिपाकर उसके साथ धोखे से शादी कर ली। पीड़ित प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी उस पर गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसका गर्भपात भी करा दिया। हालात बिगड़ते चले गए तो पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। वहीं, मामले पर पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस की टीम ने आरोपी को घंटाकरण तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ IPC की धारा 323/376/494/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में एक विधायक ऐसा भी..टॉपर बच्चों को अपनी सैलरी से करवाएंगे भारत भ्रमण