Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: सीएए-एनआरसी को लेकर पिछले दो महीने से बवाल मचा हुआ है। एक तरफ सीएए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है, तो वहीं इसका समर्थन करने वालों की भी कमी नहीं है। हाल ही में हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तानी हिंदुओं ने भी सीएए का समर्थन किया, उन्होंने इसे बेहतर कानून बताया। पाकिस्तानी हिंदुओं का जत्था हर साल की तरह इस बार भी हरिद्वार पहुंचा। जत्थे में दो सौ से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शदाणी दरबार में मत्था टेका। मां गंगा की आरती की और हरिद्वार स्थित मंदिरों के दर्शन किए। पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं ने सीएए का समर्थन किया और इसे बेहतर कानून बताया। उन्होंने कहा कि सीएए लागू होने के बाद वो भी भारत की नागरिकता पा सकेंगे। मोदी सरकार ने सीएए कानून बनाकर अच्छा किया है।
पाकिस्तान में हिंदू परिवारों की स्थिति दयनीय है। उनके साथ लूट की घटनाएं होती हैं। बेटियों का अपहरण किया जाता है। सिंध प्रांत में बेटियों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। पहले पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत की नागरिकता लेने में दिक्कत होती थी, पर सीएए लागू होने के बाद उन्हें सहूलियत मिल गई है। शदाणी दरबार के नौवें गुरु स्वामी युधिष्ठिर लाल का कहना है कि इस कानून के माध्यम से हिंदू लोग अपने घर वापसी कर सकेंगे। सीएए पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ बर्बरता का व्यवहार किया जाता है, इसीलिए हिंदू परिवार भारत आना चाहते हैं। आपको बता दें कि हर साल पाकिस्तान से सैकड़ों हिंदू जत्थे पूरे भारत में धार्मिक यात्राएं करने आते हैं। यात्रा पर भारत आए पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओं ने सीएए को सपोर्ट किया। मोदी सरकार की कोशिशों की सराहना भी की।