Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: शोहरत भला कौन नहीं चाहता। मॉडलिंग, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को शोहरत की गारंटी माना जाता है। इन क्षेत्रों का ग्लैमर युवाओं को अपनी तरफ खींचता है, लेकिन कुछ शातिर ठग युवाओं के इन्हीं सपनों को बेचकर अपनी जेबें भरने लगते हैं। हल्द्वानी में भी यही हुआ। यहां इवेंट ऑर्गनाइजर ने शहर के युवक-युवतियों को मिस्टर एड मिस उत्तराखंड (Miss Uttarakhand) बनाने का ख्वाब दिखाया। अलग-अलग चार्जेज के नाम पर हजारों रुपये ऐंठे और फिर ऑस्ट्रेलिया भाग गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित युवक-युवतियों ने मुखानी थाने में पहुंचकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी का नाम दीप ढिंडसा बताया जा रहा है, वो सितारगंज में रहता है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी दीप ढिंडसा से उनकी मुलाकात एक फैशन शो में हुई थी। उसने खुद को इवेंट ऑर्गनाइजर बताया और मिस्टर, मिस एंड मिसेज उत्तराखंड कांटेस्ट कराने का झांसा दिया। मॉडलिंग की चाह रखने वाले दर्जनों युवक-युवतियों ने कांटेस्ट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जिसके एवज में हर प्रतिभागी से 5-5 हजार रुपये वसूले गए। आगे पढ़िए