उत्तराखंड के हरिद्वार में दबंगों की गुंडई..पुलिस सिपाही को पीटा, पत्नी के गले से लूटी चेन

उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर में दबंगों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। पीड़ित कांस्टेबल मेरठ में तैनात है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
police constable assaulted lakshar: Attack on police constable and his wife in laksar haridwar uttarakhand
Image: Attack on police constable and his wife in laksar haridwar uttarakhand

हरिद्वार: प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का आतंक चरम पर है। यहां पुलिसकर्मियों की सुरक्षा तक दांव पर लगी हुई है। जिस प्रदेश में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित ना हों, वहां भला आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। घटना हरिद्वार के लक्सर की है, जहां मेरठ में तैनात पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी के साथ दबंगों ने मारपीट की। आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चेन भी लूट ली। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित पुलिसकर्मी का नाम सुशील कुमार है। वो मेरठ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में सुशील ने बताया कि वो पथरी के बंगला गांव में शादी समारोह हिस्सा लेने आए हुए थे। साथ में पत्नी और बच्चे भी थे।

यह भी पढ़ें - मिस उत्तराखंड के नाम पर युवतियों से धोखा, रुपये हड़प कर ऑस्ट्रेलिया भागा ऑर्गेनाइजर
शादी में हिस्सा लेने के बाद वो प्रतापपुर गांव लौट रहे थे। तभी, इस्माइलपुर चौराहे पर कुछ दबंगों ने सुशील कुमार की गाड़ी रोक कर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली। सुशील और उनके परिवारवालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। मामले में कांस्टेबल सुशील कुमार सुल्तानपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।