उत्तराखंड के लिए दुख भरी खबर, दिल्ली दंगे में गढ़वाल के नौजवान को जिंदा जलाया गया

पौड़ी गढ़वाल के दिलबर सिंह को दिल्ली दंगे में जिंदा जलाया गया है। इस खबर के बाद से उत्तराखंड में हड़कंप मचा हुआ है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dilbar singh pauri garhwal: Dilbar singh pauri garhwal died in delhi
Image: Dilbar singh pauri garhwal died in delhi

पौड़ी गढ़वाल: दिल्ली में दंगे क्या हुए कि पहाड़ भी हिल गया। दिल्ली दंगे का असर सीधा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले तक हुआ है। जी हां पौड़ी जिले के रोखड़ा गांव के नौजवान को दिल्ली में दंगाइयों के द्वारा जिंदा जला दिया गया। दिलबर सिंह जिस गोदाम में सो रहा था, दंगाइयों ने वहां आग लगा दी। इस दुखद घटना में दिलबर सिंह जिंदा जल गया। राज्य समीक्षा ने सबसे पहले इस खबर को आप तक पहुंचाया था और अब ये पुष्ट हो चुका है। दिलबर सिंह का साथी श्याम जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। उसने दिलबर सिंह के चाचा और जीजा को खबर दी। खबर पाने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ग्राम पंचायत ग्वींठ के पूर्व प्रधान चरण सिंह का कहना है कि कि रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई है। दिलबर के साथ पौड़ी गढ़वाल के ईड़ा गांव के रहने वाले श्याम सिंह भी काम करते थे। श्याम का कहना है कि 12वीं पास दिलबर डेढ़ वर्ष से शहादरा, दिल्ली में एक बेकरी में काम करने गए थे। श्याम के मुताबिक 24 फरवरी की रात को दिलबर बेकरी के गोदाम में सो रहा था। तभी दंगाइयों ने गोदाम में आग लगा दी, जिससे वह जिंदा जल गया। श्याम का कहना है कि दंगाइयों ने उस पर भी हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। होश आने पर उसने अपने आप को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती पाया। इसके साथ ही एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने दिल्ली में दिलबर की मौत की पुष्टि की है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के लिए दिल्ली से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर के बाद से दिलबर के गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: सरकारी स्कूल में दारू पार्टी, उप प्रधान चुनाव जीतने के बाद शर्मनाक काम..देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: