Video: गढ़वाल के नौजवान को दिल्ली में दंगाइयों ने जिंदा जलाया..देखिए वीडियो

दिल्ली के दंगों में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के दिलबर को मार दिया गया। वीडियो के जरिए जानिए इस पूरे घटनाक्रम को
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Dilbar singh pauri garhwal: Dilbar singh pauri garhwal video news
Image: Dilbar singh pauri garhwal video news

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के दिलबर ने 12 वीं पास करने के बाद घर छोड़ दिया था। वो दिल्ली गया और शाहदरा के चमन पार्क में एक दुकान में काम करने लगा था। एक रात में अचानक सब कुछ बदल गया। दिल्ली से दिलबर के परिवार को इतनी बुरी खबर मिलेगी, शायद किसी ने सोचा तक नहीं था। दंगों की आग में दिलबर को जलाया गया। दिलबर का दोस्त श्याम दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। श्याम पौड़ी गढ़वाल का ही रहने वाला है। श्याम का कहना है कि वो मंजर बेहद ही खतरनाक था। इतना खतरनाक मंजर...जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। श्याम अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा है और वो पल याद करके उसकी रूह कांप उठती है। हम आपको इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी दिखा रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

सवाल ये ही है कि आखिर कब तक इंसानियत दंगों की आग में जलती रहेगी।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: