उत्तराखंड Uttarakhand weather में मौसम तेजी से बदल रहा है। उधर नैनीताल में देवदार के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली से 5 छात्राओं के झुलसने की खबर है...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: weather update in Uttarakhand nainital thunder
नैनीताल: उत्तराखंड में मौसम Uttarakhand weather राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन बुधवार से मौसम में फिर से बदलाव आएगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो एक बार फिर से उत्तराखंड में कुछ जगहों के लोगों को आफत से दो चार होना पड़ सकता है। खासतौर पर रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के लोगों को ज्यादा सावधानी बतने की जरूरत है। इस बीच एक बड़ी खबर नैनीताल से आ रही है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से पांच छात्राएं झुलस गईं। सभी छात्राओं को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। राहत वाली बात ये है कि सभी छात्राओं की हालत पहले से बेहतर है। वो खतरे से बाहर हैं। घटना बीडी पांडे नर्सिंग कॉलेज के पास की है। जहां देवदार के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली की चिंगारी नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल की दीवार तोड़ते हुए कमरे तक पहुंच गईं। शनिवार शाम सवा सात बजे आकाशीय बिजली गिरी तो तेज धमाका हुआ। जिसके बाद आग की चिंगारियां कमरे के अंदर तक पहुंच गईं। दीवार के पत्थर भी कमरे में जा गिरे। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दुखद हादसे में अनाथ हुए दो मासूम, पिता के बाद उठी मां की अर्थी..मदद की गुहार
पत्थर लगने की वजह से एक छात्रा चोटिल हो गई, जबकि कई छात्राएं घबराहट में बेहोश हो गईं। आग लगने की वजह से छात्राओं का बिस्तर भी जल गया। पांचों छात्राओं को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। बात करें उत्तराखंड के मौसम की, तो रविवार को दोपहर तक मौसम साफ था, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए। ऊंची चोटियों पर हिमपात होने लगा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात Uttarakhand weather का क्रम जारी है। पौड़ी, मसूरी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश हुई, जिस वजह से ठंड बढ़ गई है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ क्षेत्र में भी बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, इसीलिए ठंड से अपन बचाव करें। अपना और अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।