कंडाली का साग, पत्यूड़ और झंगोरा खाकर बॉलीवुड अभिनेत्री बोली- यू क्या च?..देखिए वीडियो

फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा शूटिंग के लिए उत्तराखंड आईं थीं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा...देखिए मजेदार वीडियो
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Diya mirza Uttarakhand: Diya mirza shoot tv show in Uttarakhand
Image: Diya mirza shoot tv show in Uttarakhand

हरिद्वार: पहाड़ी खान-पान अब पहाड़ की सीमाओं से निकल कर देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। ये फाइव स्टार होटल्स के मेन्यू में शामिल हो रहा है। कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे। उस वक्त उन्हें जो शाही भोज परोसा गया, उसमें मंडुवे की रोटी भी शामिल थी। मंडुवा पहाड़ में उगने वाला अनाज है। जो स्वाद और पौष्टिकता के पैमाने पर हमेशा खरा उतरा है। कुछ समय पहले अभिनेत्री दीया मिर्जा ट्रैवल शो ‘गंगा सोल ऑफ द इंडिया’ की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आईं थीं। इस दौरान दीया मिर्जा ने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को लोकगायक प्रतीम भरतवाण के जरिए करीब से जाना। यही नहीं उत्तराखंड के खान-पान से भी वो काफी प्रभावित दिखीं। शूटिंग का एक खास वीडियो हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो में दीया अरबी के पत्तों से बना पत्यूड़ और स्वाले चखती नजर आ रही हैं। आप भी देखिए

यह भी पढ़ें - पहाड़ी लड़के ने डांस से जीता देश का दिल, बॉलीवुड सितारों ने की खुलकर तारीफ..देखिए वीडियो
शूटिंग के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध लोकगायक प्रीतम भरतवाण से उत्तराखंडी लोकगीतों के बारे में भी जाना। प्रीतम भरतवाण ने दीया को यू क्या च बोलना सिखाया...तो उसके बाद दीया मिर्जा पहाड़ी खाने को देखकर पूछने लगीं- यू क्या च? वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा। झंगोरे की खीर भी उन्हें बहुत पसंद आई। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने मास्टर शेफ अरविंद नेगी से गढ़वाली खाने के बारे में जानकारी हासिल की। ट्रैवल शो ‘गंगा सोल ऑफ द इंडिया’ गौमुख से गंगा सागर तटों पर बसे लोगों की जीवन शैली और संस्कृति पर बेस्ड है। शो में उत्तराखंड के सुक्की, झाला धराली, हर्षिल और मुखबा समेत गंगोत्री घाटी के खूबसूरत नजारे देखने को मिले। देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में भी शो की शूटिंग हुई। इस शो के जरिए पूरी दुनिया ने उत्तराखंड की खूबसूरती और यहां की जीवनशैली को करीब से जाना। अगर आप ये शो देखने से चूक गए हैं तो कोई बात नहीं। शो का एक वीडियो हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा, साथ ही खुद के उत्तराखंडी होने पर गर्व भी महसूस होगा।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: