कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत IAS Deepak rawat एक बार फिर एक्शन में दिख रहे हैं, हाल ही में उन्होंने घाट निर्माण में हो रही धांधली का पर्दाफाश किया। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की, देखें वीडियो...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: IAS Deepak rawat inspection in haridwar
हरिद्वार: उत्तराखंड के आईएएस अफसर दीपक रावत IAS Deepak rawat की गिनती देश के तेज तर्रार अफसरों में होती है। वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। आईएएस दीपक रावत पहले हरिद्वार के डीएम थे, अब कुंभ मेलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हाल ही में कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने गंगा किनारे बन रहे घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट किनारे बन रहे ब्लॉक्स में हो रही धांधली का पर्दाफाश किया। लापरवाही मिलने पर उन्होंने साइट पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही उन पर पेनल्टी भी लगाई। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। कुंभ मेले में अब कुछ ही महीने का वक्त रह गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी अपनी सभी तैयारियों को अमलीजामा पहना रहा है। कुंभ मेले के लिए गंगा किनारे घाट बनाए जा रहे हैं। मेलाधिकारी दीपक रावत IAS Deepak rawat घाट किनारे हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा की घाट किनारे लगने वाले ब्लॉक्स लोकल मटीरियल से बनाए जा रहे थे। जबकि इस मटीरियल को घटिया बताया गया था। इसके बावजूद ना तो रिजेक्टेड ब्लॉक तोड़े गए और ना ही निर्माण कार्य के लिए गुणवत्तापूर्ण मटीरियल का इस्तेमाल किया गया। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - पहाड़ी लड़के ने डांस से जीता देश का दिल, बॉलीवुड सितारों ने की खुलकर तारीफ..देखिए वीडियो
ठेकेदार का ऑन साइट सुपरवाइजर भी मौके पर नहीं था। साइट इंजीनियर भी मौके से नदारद मिला। जिस पर आईएएस दीपक रावत ने अधिकारियों को जमकर फटकारा। मेलाधिकारी ने कहा कि पहले जिस मटीरियल को घटिया बताया गया था, अब उसी से ब्लॉक्स क्यों बनाए जा रहे हैं। ब्लॉक्स पर सीरियल नंबर भी नहीं थे। मौके पर गंभीर लापरवाही देख आईएएस दीपक रावत IAS Deepak rawat ने अधिकारियों पर पेनल्टी लगाई। यही नहीं लापरवाही बरतने वाले इंजीनियर के सस्पेंशन की संस्तुति भी कर दी। कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यू-ट्यूब पर अपलोड हुए वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। लोगों ने आईएएस दीपक रावत के प्रयास को सराहा, साथ ही गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही। हरिद्वार में गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।