Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के लिए। आपको याद होगा कि दिल्ली दंगों में पौड़ी गढ़वाल के दिलबर सिंह की हत्या की गई थी। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच को इस मामले में सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य समीक्षा को दिल्ली के एक बड़े न्यूज चैनल से मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच के हत्थे एक और दंगाई शाहनवाज़ चढ़ा है। शाहनवाज़ पर दिलबर नेगी की हत्या का आरोप है। इसके अलावा बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी इस मामले में ट्वीट किया है, जो कि हम आपको दिखा रहे हैं। कपिल मिश्रा लिखते हैं कि दिलबर नेगी एक हलवाई की दुकान में काम करता था। उसके हाथ, पैर काटे और जिंदा तड़पता हुआ जलती आग में फेंक दिया गया। आगे लिखा है कि ‘अभी अभी दिल्ली पुलिस ने दिलबर नेगी के हत्यारें मोहम्मद शाह नवाज को पकड़ लिया है। शहनवाज ने भीड़ के साथ दिलबर नेगी की हत्या की।