उत्तराखंड के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, नम आखों से विदाई..कश्मीर में तैनात है बेटा

पिथौरागढ़ के रहने वाले गुमान सिंह ग्रिफ में कार्यरत थे। सिक्किम में ड्यूटी के दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुमान सिंह का बेटा भी सेना में कार्यरत है...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Pithoragarh news: Soldier guman singh cremated with military honors
Image: Soldier guman singh cremated with military honors

पिथौरागढ़: उत्तराखंड एक बार फिर शोक में है, पिथौरागढ़ के एक जवान गुमान सिंह की सिक्किम में मौत हो गई। गुमान सिंह ग्रिफ में कार्यरत थे। गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की गई। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 59 वर्षीय गुमान सिंह पिथौरागढ़ के रावलगांव में रहते थे। वो मूलरूप से गानूरा के रहने वाले थे। गुमान सिंह सिक्किम में हवलदार के पद पर तैनात थे। 1 मार्च को वो रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे, लेकिन ये दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन बन गया। ड्यूटी के दौरान गुमान सिंह को हार्ट अटैक हुआ। वो जमीन पर गिर पड़े। साथी जवान उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, पर गुमान सिंह बच नहीं सके। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर रावलगांव स्थित उनके निवास पर लाया गया। जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। बाद में पार्थिव शरीर को रामेश्वर घाट ले जाया गया। जहां सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस लाइन से पहुंचे जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। गुमान सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा मनोज सिंह सेना में है। वो इस वक्त जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - Video: गढ़वाल के नौजवान को दिल्ली में दंगाइयों ने जिंदा जलाया..देखिए वीडियो