उत्तराखंड: IAS दीपक रावत का नेक काम, ऐसे बने गरीब घर की बेटी के सुपरहीरो..देखिए वीडियो

आईएएस दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) एक बार फिर से अपनी ज़िंदादिली के चलते चर्चा का विषय बन गए हैं। देखिए वीडियो
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
IAS Deepak Rawat: IAS Deepak Rawat good work for poor girl
Image: IAS Deepak Rawat good work for poor girl

हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य के आईएएस दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) एक बार फिर से अपनी ज़िंदादिली के चलते चर्चा का विषय बन गए हैं। वे मसूरी, उत्तराखंड से नाता रखते हैं। उनकी नेकदिली के वैसे तो कई किस्से हैं मगर हाल ही में उन्होंने समाज को फिर से नैतिकता और इंसानियत का उदाहरण दिया है। अभी हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल से एक वीडियो जारी हुआ है जिसमे दीपक रावत ने एक लड़की के परिवार की मदद करते नज़र आ रहे हैं। ऐसी ज़िंदादिली बहुत कम देखने को मिलती है। लड़की की माँ ने दीपक रावत से बातचीत के दौरान बताया कि लड़की का सात महीने पहले एक्सीडेंट हुआ था और उसी एक्सीडेंट का इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। लड़की ने बताया कि चोट इतनी ज़बरदस्त थी कि पैरों में रॉड डलवाने की नौबत आ गयी थी मगर आर्थिक परेशानियों की वजह से लड़की का परिवार उसका इलाज करवाने के लिए सक्षम नहीं था। सात महीने से पैसों की कमी की वजह से उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। दीपक रावत ने उनके इलाज का पूर्ण विश्वास दिलवाया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का 25 साल पुराना गीत नए अंदाज में देखिए, जमकर हो रही है तारीफ
दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) ने उस लड़की से उसकी पढ़ाई के विषय मे भी पूछा। जब लड़की ने बताया की एक्सीडेंट का चलते उनकी पढ़ाई बीच मे ही रुक गयी तो दीपक रावत ने तुरंत ही उससे वादा लिया कि ठीक होने के बाद वे अपनी पढ़ाई पूरी करेगी। इसी के साथ उन्होंने परिवार के सभी बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी पूछा। परिवार के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। इस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज़ और कमेंट मिल चुके हैं। दीपक रावत लोगों के बीच चर्चित चेहरा बन चुके हैं और समाज की सेवा करने के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: