Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: हल्द्वानी में मामूली बात पर गुस्साए दोस्त ने दोस्त का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अपने दोस्त शाहरुख के कत्ल का इल्जाम है। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक जगह है किदवई नगर। जहां शाहरुख खान उर्फ साजू नाम का युवक रहता था। बीती 23 फरवरी को शाहरुख अचानक गायब हो गया। परिजन उसे ढूंढते रहे, पर वो जिंदा होता तब ही तो मिलता। परिजन उसे खोजते रहे। पता नहीं चला तो 27 फरवरी को घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच शुरू हुई। 29 फरवरी को पुलिस को अल्मोड़ा जिले के लंगड़ा क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली। शाहरुख के परिजनों को भी शिनाख्त के लिए बुलाया गया। लाश शाहरुख की ही थी। लाडले का ये हाल देख परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शाहरुख को आखिरी बार दानिश नाम के एंबुलेंस चालक के साथ देखा गया था।