हल्द्वानी में उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने एसपी सिटी और दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर होली मनाई। इस दौरान एसपी सिटी ढोल की थाप पर जवानों संग थिरकते नजर आए, देखें वीडियो...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand police holi celebration 2020
हल्द्वानी: पानी की फुहारों के बीच, ढोल की थाप पर थिरकते जवान...ये तस्वीरें हल्द्वानी की हैं। जहां होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। होली जैसे मौकों पर जब आप और हम घरों में सुरक्षित रहकर होली मना रहे होते हैं, तो वहीं समाज का एक ऐसा तबका भी होता है, जो कि शहर के अमन-चैन के लिए मुस्तैद रहता है। ताकि हम शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें। ये तबका है पुलिसकर्मियों का, जो कि होली के अगले दिन त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। हल्द्वानी में मंगलवार को होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ तो पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली। साथ ही जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी। आज पुलिसकर्मी होली मना रहे हैं। होली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें और वीडियो हल्द्वानी से आए हैं। जहां उत्तराखंड पुलिस के जवान रंगों में सराबोर दिखे।
यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल: दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारी को साथियों ने लगाई कंडाली, वजह भी जानिये
कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। जवानों के साथ एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और हल्द्वानी सीओ भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने अपने मातहतों को खूब रंग लगाया, साथ ही ढोल की थाप पर उनके साथ ठुमके भी लगाए। होली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और दूसरे पुलिस अधिकारी होली खेलते दिख रहे हैं। आमतौर पर होली बिना हुड़दंग के संपन्न नहीं होती, पर हल्द्वानी से आए इस वीडियो में खुशी और उल्लास के साथ-साथ शालीनता भी है। अपना त्योहार छोड़कर पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। पुलिस की नौकरी में तनाव है, साथ ही जिम्मेदारी भी। ऐसे में जब जवानों को इस तनाव को उल्लास में बदलने का मौका मिला तो उन्होंने इसका जमकर फायदा उठाया। पुलिस के जवानों ने अपने अधिकारियों को रंग लगाया, उन्हें होली की बधाई दी। चलिए बातें बहुत हो गईं, अब आपको हल्द्वानी से आया वीडियो दिखाते हैं...