Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: दिल्ली दंगे में जान गंवाने वाले दिलबर सिंह के परिवार को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आर्थिक सहायता दी। कपिल मिश्रा ने पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर साझा की। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा जल्द ही पौड़ी के रोखड़ा गांव आएंगे, जहां वो दिलबर सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पौड़ी जिले के पैठाणी स्थित रोखड़ा गांव में रहने वाले दिलबर सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई थी। 19 साल का दिलबर सिंह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दिल्ली गया था। जहां वो सहादरा के किसी निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में काम करता था। 24 फरवरी को दिल्ली दंगे के दौरान दंगाइयों ने उसे गोदाम में जिंदा जला दिया था। इसकी सूचना दिलबर सिंह के दोस्त ईड़ा गांव निवासी श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन से ग्रामीणों और परिजनों को दी थी।