Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: एक दुखद खबर उत्तराखंड के चमोली से आ रही है। जहां बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर (all weather road uttarakhand) निर्माण कार्य के दौरान चट्टान टूटकर कर्मचारियों के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से इंजीनियर समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक जूनियर इंजीनियर भी शामिल है। हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है। अब घटना विस्तार से जानते हैं। उत्तराखंड में इन दिनों ऑलवेदर रोड का काम चल रहा है। प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ हाईवे पर चाड़ा में रोड कटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान चट्टान टूटकर गिर पड़ी। ये सब इतनी अचानक हुआ कि वहां मौजूद कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। आगे देखिए दर्दनाक तस्वीरें