Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा उत्तराखंड में कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गेहूँ की आटा मिलें चलती रहें, ये सुनिश्चित कर लिया जाए। पंजीकृत और अन्य श्रमिकों के साथ साथ अन्य ज़रूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। आवश्यक सावधानियां बरतते हुए फार्मा इंडस्ट्री चलती रहें। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनको होम क्वारेंटाईन कराया जाए। कोरोना संदिग्ध लोग, जिनकी रिपोर्ट लम्बित है, उनको सख्ती के साथ घर पर क्वारेंटाईन किया जाए। इस पर लगातार चेकिंग भी की जाए। जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इनको क्रॉस चेक करा लें। जिलों में होम डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अभी तक की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी समन्वय से आगे भी काम करना है। कोई छोटी से छोटी कोताही भी नहीं होनी चाहिए। आगे पढ़िए कल के लिए जरूरी सूचना