लॉकडाउन में गांव लौट रही थी छात्रा, 10 लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप

यह घटना इसलिए भी डराने वाली है क्योंकि लड़की ने अपने जिस दोस्त से मदद मांगी थी, उस लड़के ने खुद पीड़ित का रेप किया। लॉकडाउन का फायदा उठाकर 10 लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। आगे पढ़िए पूरी खबर...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:16 year old girl molest in amid lockdown
Image: Coronavirus Uttarakhand:16 year old girl molest in amid lockdown

देहरादून: आखिर किस पर भरोसा करें, कैसे भरोसा करें? भरोसा की इज्जत से ही खिलवाड़ हो तो सवाल उठने लाजिमी है। लॉकडाउन के बीच एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लॉकडाउन के दौरान गांव में अपने घर लौट रही 16 वर्षीय किशोरी से 10 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में किशोरी का एक दोस्त भी शामिल है। पीड़ित ने इस दोस्त को मदद के लिए बुलाया था, लेकिन इस लड़के ने पहले अपने दोस्त के साथ किशोरी के साथ दरिंदगी की। बाद में 8 नकाबपोश युवक वहां पहुंच गए और लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना इसलिए भी डराने वाली है क्योंकि लड़की ने अपने जिस दोस्त से मदद मांगी थी, उस लड़के ने खुद पीड़ित का रेप किया। खबर है झारखंड की..यहां एक जगह है दुमका। वारदात इसी इलाके में हुई। पीड़ित लड़की गोपीकांदर क्षेत्र की रहने वाली है। वो दुमका में किराये के कमरे में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही है। आहे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून के होटल में ठहरा ब्रिटिश नागरिक कोरोना पॉजिटिव, पूरा होटल सील किया गया
24 मार्च को लॉकडाउन के दौरान वो अपनी सहेली के साथ गांव के लिए निकली थी। सहेली ने उसे आधे रास्ते में छोड़ा और अपने गांव चली गई। जिसके बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को फोन किया, पर जब वो काफी देर तक नहीं आए तो लड़की घबरा गई। उसने अपने दोस्त विक्की उर्फ प्रसन्नजीत हांसदा से मदद मांगी। कुछ देर बाद विक्की वहां पहुंच गया। साथ में एक और दोस्त भी था। तीनों लोग बाइक से निकल पड़े। इसी दौरान विक्की बाइक जंगल की तरफ ले गया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि रास्ते में पुलिस लगी है, इसलिए दूसरे रास्ते से जाना होगा। गोपीकांदर के गड़ियापानी जंगल में आरोपी विक्की और उसके दोस्त ने पीड़ित संग गैंगरेप किया। बाद में वहां 8 नकाबपोश लोग और पहुंच गए और किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़ित पूरी रात जंगल में बेहोश पड़ी रही। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दसों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई है। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।