Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: ठंड ने इस साल जीना दुश्वार किया हुआ है। अप्रैल का महीना शुरू होने को है मगर गर्मी का कहीं नामोनिशान नहीं दिख रहा। उत्तराखंड में तो बर्फबारी रुक ही नहीं रही है। जैसे ही लगने लगता है कि मौसम में सुधार आया है तभी फिर से मौसम में ठंडकता आ जाती है, बारिश हो जाती है, बर्फबारी शुरू हो जाती है। जाने प्रकृति हम लोगों से किस जन्म का बदला ले रही है? इतनी रौद्र वो आजतक नहीं हुई। कोरोना संक्रमण और ऊपर से उत्तराखंड में बारिश का कहर और बेसमय की बर्फबारी। ठंड ने इस बार सभी हदें पार कर दीं हैं। बर्फबारी ने बीते कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है और इस बार राज्य में जमकर बर्फबारी हुई है। यह सब भयावह है और प्रकृति की चेतावनी। अभी हाल ही में उत्तराखंड में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली थी जिसकी चेतावनी मौसम विभाग ने दे दी थी। एक बार फिर से तैयार हो जाइए क्योंकि मौसम विभाग ने फिर से उत्तराखंड के लोगों को चेतावनी देदी है कि आज से अगले तीन दिनों तक अधिकतर जिलों में बारिश और बर्फबारी की भरपूर आशंका है। आगे जानिए किन जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।