उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली घास लेने गई महिलाएं..1 की मौत, 1 लापता..1 की हालत गंभीर

सवाल ये है कि आखिर जंगल में आग खुद लगी या फिर लगाई गई? एक महिला जिंदा जल गई, एक झुलस गई और एक लापता है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bageshwar forest fire: Women burn in jungle fire in bageshwar uttarakhand
Image: Women burn in jungle fire in bageshwar uttarakhand

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां जंगल में लगी आग से हाहाकार मच गया। जंगल में घास का काटने गई एक महिला आग में जिंदा जल गई। उसके साथ दो और महिलाएं गई थी, उनमें से एक महिला लापता है और एक बुरी तरह से झुलसी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरी खबर...ये घटना बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक की बताई जा रही है। चचई गांव की महिला नंदी देवी, इंदिरा देवी और गांव की एक और महिला चचई के जंगल में घास काटने गई थीं। बताया जा रहा है कि उस जंगल में आग लगी थी। शनिवार शाम करीब सात बजे तीनों महिलाएं घास काटते काटते आग की चपेट में आ गई। इस आग में नंदी देवी बुरी तरह जल गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मौके से इंदिरा देवी लापता हैं, जबकि उनसे साथ गई तीसरी महिला के बुरी तरह झुलसने की खबर है।


यह भी पढ़ें - पहाड़ की भावना चुफाल Tik Tok पर बनी 1 मिलियन लोगों की पसंद, देखिए ये वीडियो
जो महिला लापता हुई हैं, उनका अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। ये सभी महिलाएँ घास लेने गई थीं लेकिन जब काफी देर तक गांव वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद गांव वालों ने महिलाओं की खोजबीन करना शुरू कर दिया। जब लोग जंगल पहुंचे तो उन्हें मामले का अंदेशा हुआ। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने इस बारे में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जंगल में आग में लगी हुई थी लेकिन फायर सीजन में भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। मौके पर गांव क ही लोग पहुंचे और धईरे धीरे करके लोगों का हुजूम गांव में जमा हो गया। अंधेरा था, इसलिए राहत और बचाव के काम में मुश्किलें हो रही थीं। डीएम रंजना राजगुरु को भी घटना की जानकारी दी गई। लोगों ने आग से झुलसी महिला के इलाज करने और लापता महिला की ढूंढकर लाने की मांग की है।