Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड लॉकडाउन के बीच देहरादून से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां जुडली आदूवाला में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभी तक ना तो हत्यारे के बारे में पता चला है, और ना ही हत्या की वजह सामने आई है। उस पर मृतक की पत्नी के बयान ने मामले को और उलझा दिया है। मरने वाले शख्स का नाम जनक था, उम्र थी 50 साल। जनक विकासनगर के जुडली आदूवाला में पत्नी के साथ रहता था। दंपती के बच्चे नहीं थे। बीती रात दोनों घर में सो रहे थे, इसी दौरान किसी ने जनक को गोली मार दी। लग रहा है कि वारदात को बेहद ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि घटना के वक्त पत्नी बगल वाली चारपाई में सो रही थी, लेकिन उसका कहना है कि उसने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। घर पर पति-पत्नी अकेले ही रहते थे। आगे पढ़िए