देहरादून के विकासनगर में हुए हत्याकांड का खुलासा, पत्नी के प्रेमी ने मारी पति के सिर में गोली

देहरादून के विकासनगर में हुए हत्याकांड के बारे में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dehradun News: Elderly murder in vikashnagar dehradun update
Image: Elderly murder in vikashnagar dehradun update

देहरादून: अभी कुछ देर पहले ही राज्य समीक्षा पर ही आपने विकासनगर हत्या कांड के बारे में पढ़ा होगा, उस हत्याकांड के बारे में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसको पढ़कर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आइये पहले आपको उस रात की घटना से अवगत कराते हैं जिस रात यह हत्यकांड हुआ था। विकासनगर निवासी जनक, जिसकी उम्र 50 साल, अपनी पत्नी के साथ रहता था। बीती रात जनक की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी। उसकी पत्नी से पूछताछ हुई तो पता चला कि जनक और वो सो रहे थे और जब सुबह वह उठी तो उनको गोली लग चुकी थी और वो मृत पड़े थे। बड़ी अटपटी सी बात है कि एक इंसान को गोली मार दी गई मगर किसी को भनक तक नहीं लगी। पत्नी के उलझे हुए बयान के बाद अब जानिए कि इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है। हत्या के पीछे और कोई नहीं बल्कि जनक की 42 वर्षीय पत्नी चेतन और उसके प्रेमी रविन्दर का ही हाथ है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ में लॉकडाउन के बीच आदमखोर का डर..गांव वालों पर झपटा, बाल बाल बची जान
जनक की पत्नी और उसके प्रेमी ने झूठ का नाटक रचा जिसका पर्दाफाश हो चुका है। दरअसल जनक की पत्नी चेतन के अवैध सम्बन्ध जुड़ली गांव के ही निवासी रविंदर के साथ थे। चूंकि जनक, उनके अवैध प्रेम सम्बन्ध के बीच मुसीबत रहा था तो दोनों ने उसे अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। जनक की हत्या के बाद पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस बल तत्काल रूप से मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र से आवश्यक सबूत इकठ्ठा किये और कार्यवाही की। मृतक जनक के सिर में गोली मारकर हत्या हुई थी। वह मूल रूप से बकरी चराने का कार्य करता था और मकान में अपनी बीवी के साथ रहता था। जनक की पत्नी से पूछताछ करने पर पहले तो उसने सफेद झूठ बोला कि उसको इस हत्याकांड के बारे में रत्ती-भर भी जानकारी नहीं है, मगर पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद आखिर इस राज से पर्दा उठ ही गया कि यह हत्याकांड पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।