Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: ये बात तो आपको पता ही होगी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने के लिए 15 जिलों के हॉट स्पॉट को आज रात से सील कर देने का फैसला लिया है। अब नज़रें उत्तराखंड सरकार पर टिकी हैं। उत्तराखँड में भी हालात ज्यादा अच्छे नहीं हैं। देहरादून कोरोना का हॉट स्पॉट बन रहा है तो हरिद्वार जिले से ऐसी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिन्हें सुनते ही खौफ पैदा हो रहा है। उधर पहाड़ी जिलों में भी कोरोना पहुंच रहा है। ऐसे में क्या उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सरकार भी उत्तराखंड के 6 जिलों के हॉट स्पॉट को पूरी तरह से सील कर सकती है? फैसला सरकार को लेना है और जनता के हित में ये फैसला बड़ा माना जा सकता है। हॉट स्पॉट सीलिंग का मतलब है कि उ, जगह को सील कर देना, जहां से कोरोना वायरस जिले में बुरी तरह से फैल रहा है। हालांकि देहरादून में सरकार की तरफ से ये कदम उठाया गया है। भगत सिंह कॉलोनी को सील किया गया है, कारगी ग्रान्ट को भी सील किया गया है। हॉट स्पॉट सील में लोग घरों से भी बाहर नहीं निकलेंगे, घरों तक सामान पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की जाएगी। आपके घरों तक होम डिलिवरी की व्यवस्था होगी। खबर है कि टीम त्रिवेन्द्र का थिंक टैंक इस बात पर भी चर्चा कर रहा है। आगे जानिए वो कौन कौन से जिले हैं, जो कोरोना के हॉट स्पॉट बने हैं।