लॉकडाउन के चलते जो लोग जगह-जगह फंसे हैं, रिलीफ सेंटरों में रुके हैं वो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। सतर्क रहें, क्योंकि उत्तराखंड में यात्रियों के साथ जो हुआ, वो आपके साथ भी हो सकता है...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Thief arrested in haridwar during lockdown
हरिद्वार: कोरोना के चलते लोगों पर बड़ी बुरी बीत रही है। बाहर से लौटे लोग जगह-जगह रिलीफ सेंटरों में रोके गए हैं। इनकी मुश्किलें पहले ही काफी थी, उस पर अब चोरों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग इन्हें लूटने भी लगे हैं। मामला हरिद्वार के लक्सर का है, जहां लॉकडाउन के चलते रोके गए लोगों के मोबाइल और नकदी पर चोर ने हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल और नकदी भी बरामद हुई। अब पूरा मामला भी जान लें। लॉकडाउन के चलते लक्सर पुलिस ने दूसरे प्रदेश से आए लोगों को बॉर्डर पर ही रोक दिया था। स्थानीय प्रशासन ने इनके रहने की व्यवस्था संत निरंकारी भवन में की हुई है। एक रात इन्हीं में से एक युवक ने दूसरे लोगों के मोबाइल और नकदी उड़ा ली। आगे भी पढ़िए
यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल के SSP ने गाया शानदार गीत, कोरोना को हराना है..देखिए वीडियो
अगली सुबह पुलिस सेंटर में पहुंची तो यात्रियों ने पुलिस को आपबीती बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चोरी करने वाला युवक सेंटर से फरार हो चुका था, लेकिन पुलिस किसी तरह उस तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल और नकदी भी बरामद की। आरोपी का नाम सोनू है, वो बिहार के बड़ीहारपुर का रहने वाला है। आरोपी दूसरे यात्रियों के मोबाइल और पैसे चोरी कर फरार हो गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते शहर से निकल नहीं पाया। आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते लक्सर में बिहार, मुरादाबाद और रामपुर के कई लोग फंसे हैं। इन्हें संत निरंकारी भवन, राधा स्वामी सत्संग भवन और युवराज पैलेस जैसी जगहों में ठहराया गया है। अगर आप भी रिलीफ सेंटर में रुके हैं, तो सतर्क रहें। अपना और अपने कीमती सामान का ध्यान रखें।