Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में कोरोना वॉरियर्स अपने घर परिवार की चिंता छोड़ दूसरों की जान बचाने के मिशन में जुटे हैं। कल तक जिस पुलिस को लोग अपने घरों के आस-पास तक नहीं देखना चाहते थे, आज वही पुलिस (Uttarakhand police) लोगों की मददगार बन रही है। ड्यूटी पर पहुंचने के लिए पुलिसकर्मी सैकड़ों किलोमीटर का सफर स्कूटी से तय कर ड्यूटीस्थल तक पहुंच रहे हैं। काम के प्रति लगन और ईमानदारी की ऐसी ही एक मिसाल चंपावत में देखने को मिली। जहां पुलिस के जवान ने ड्यूटीस्थल तक पहुंचने के लिए 220 किलोमीटर का सफर स्कूटी से तय किया। उत्तराखंड पुलिस के इस जवान का नाम है देशराज। देशराज कुछ दिन पहले छुट्टी पर गए थे। उनका घर गूलरभोज में है, जबकि ड्यूटी चंपावत के लोहाघाट में। कोरोना संकट में पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी किस तरह हर काम छोड़कर अपना फर्ज निभा रहे हैं, ये तो आप जानते ही हैं। आगे पढ़िए
“कर्तव्यनिष्ठ देशराज ने ड्यूटी के लिए 220 किमी दौड़ाई स्कूटी"
चम्पावत में तैनात Uttarakhand Police के जवान देशराज ने...
Posted by Uttarakhand Police on Thursday, April 9, 2020