उड़ता उत्तराखंड: लॉकडाउन में भी चैन नहीं, शराब बेचते पकड़ी गई महिला तस्कर

उत्तराखंड में महिला तस्कर लॉकडाउन के दौरान शराब की तस्करी करते पकड़ी गई, पुलिस ने उसके पास से देशी शराब की तीन पेटियां बरामद की...
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital News: Female liquor smuggler arrested in nainital
Image: Female liquor smuggler arrested in nainital

नैनीताल: देशभर में लॉकडाउन है। गाड़ियों की, लोगों की आवाजाही बंद है। लोग जरूरी सामान तक के लिए तरस गए हैं, लेकिन मुश्किल के इस वक्त में भी एक कारोबार है, जो कि धड़ल्ले से चल रहा है और वो है शराब की तस्करी। इससे भी हैरानी वाली बात ये है कि लॉकडाउन में शराब की तस्करी करने वालों में महिलाएं भी लिप्त मिल रही हैं। कुछ दिन पहले हरिद्वार में सास-बहू समेत पूरा परिवार शराब बेचते पकड़ा गया था और अब नैनीताल में महिला शराब तस्कर पकड़ी गई। पुलिस ने महिला तस्कर से शराब की तीन पेटियां बरामद की। पेटियों में देशी शराब की बोतलें भरी थीं। सूबे में लॉकडाउन के दौरान भी नशे का कारोबार जोरों पर है। नैनीताल में भी यही हो रहा था। यहां मल्लीताल के गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में शराब बेची जा रही थी। मुखबीर से मिली सूचना के बाद शनिवार को पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड जीतेगा...आज भी नहीं मिला कोरोना का कोई नया मामला, देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट
पुलिस मौके पर पहुंती तो वहां एक महिला घर के बाहर बैठी मिली। पास में कुछ सामान भी रखा था, जिसे महिला ने कट्टों से ढका हुआ था। जैसे ही पुलिस महिला के पास पहुंची, वो बुरी तरह घबरा गई। पुलिस के कुछ पूछने से पहले ही महिला वहां से भागने लगी, कोशिश कामयाब नहीं हुई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से तीन पेटी देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। पेटियों में कुल 134 पव्वे थे। पुलिस ने महिला से साढ़े छह हजार की नकदी भी बरामद की। महिला की पहचान गाड़ी पड़ाव की रहने वाली रजनी के तौर पर हुई। आरोपी महिला लंबे वक्त से अवैध शराब के धंधे से जुड़ी है, लॉकडाउन के दौरान भी वो बेखौफ होकर शराब बेच रही थी, लेकिन पकड़ी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।