Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। जिन सड़कों पर इंसानों का राज हुआ करता था, वहां जानवर टहल रहे हैं। हर तरफ पसरे सन्नाटे के बीच जंगली जानवर इंसानी बस्तियों में दाखिल होने लगे हैं। लोगों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी का है। जहां भालू ने घर में काम कर रही महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पौड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थलीसैंण ब्लॉक के बैराकुंड गांव की है। जहां दीपा और उनका परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक सुबह के वक्त दीपा रोज की तरह घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान भालू चुपके से घर में दाखिल हो गया और आंगन में काम कर रही दीपा पर हमला कर दिया। दीपा का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को वहां से भगा दिया। भालू के हमले में दीपा के हाथ, पैर और कमर में चोट आई है। पौड़ी जिला अस्पताल में दीपा का इलाज किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले महीने पौड़ी के ही कोटा गांव में भालू ने पांच महिलाओं पर हमला कर दिया था। जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को एयरलिफ्ट कर के हायर सेंटर पहुंचाना पड़ा था। तब कहीं जाकर उनकी जान बच सकी थी। इन दिनों भालुओं के आबादी में दाखिल होने और लोगों पर हमला करने के मामले बढ़ गए हैं। जिससे लोग डरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना के हॉटस्पॉट में बवाल, सड़क पर उतरे हजारों लोग..भारी फोर्स तैनात.. देखिए वीडियो