Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड में निर्माण कार्य संबंधी सारी गतिविधियां ठप पड़ी हैं। प्रदेश सरकार आर्थिक गतिविधियों को सीमित तरीके से शुरू करने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से केंद्र को सुझाव दिया जाएगा। मंजूरी मिली तो 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ने के बावजूद उत्तराखंड में निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे। पिछले 4 दिन से उत्तराखंड में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला। ये राहत वाली खबर है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगा रहा तो यहां उद्योग, खनन और निर्माण संबंधी गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों का काम शुरू होगा। साथ ही कुंभ के निर्माण कार्य भी सीमित तरीके से शुरू किए जा सकेंगे। फिलहाल तो ये सिर्फ प्लानिंग है, जिसे मंजूरी मिलने का इंतजार है। आगे पढ़िए इस बारे में खास बातें