Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में आत्महत्या का मामला सामने आया है। बागेश्वर में एक नेपाली मजदूर ने जंगल में लटक कर आत्महत्या करली है। पुलिस ने मजदूर का शव जंगल से बरामद किया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। आत्महत्या का कारण मानसिक बीमारी बताया जा रहा है। नेपाली मजदूर अपने पीछे बीवी और दो बच्चों को छोड़ कर गया है। मृतक मजदूर की पहचान नेपाल निवासी लाल सिंह(22)के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ रीमा क्षेत्र में रहता था। लाल सिंह अपने माता-पिता के साथ ही खड़िया माइंस में मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को लाल सिंह ईंधन के लिए लकड़ी लेने जंगल की ओर गया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। देर शाम को परिजनों स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसओ राजीव उप्रेती के नेतृत्व में खोजबीन की। लाल सिंह का शव जंगल में लटकता हुआ बरामद किया गया। बता दें कि लाल सिंह मानसिक रूप से बीमार था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा कर अपनी जिंदगी का अंत किया। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में हर गांव के लिए परेशानी बन गए बंदर, घर में घुसकर महिला पर किया हमला