बागेश्वर: पहाड़ों पर बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खाली पड़े गांव और घरों में बंदरों ने कब्जा कर रखा है। वह इतने उद्दंडी हैं कि घरों में घुस-घुस कर लोगों के ऊपर हमला कर रहे हैं। हर कोई बंदरों से परेशान हैं। पहले तो केवल बन्दर खेतों और खलिहानों को ही बर्बाद करते थे अब तो वे खुलेआम लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर रहे हैं। हाल ही में अल्मोड़ा में एक बंदर से बुजुर्ग महिला के ऊपर हमला कर दिया। कुछ महीनों पहले हरिद्वार में बंदरों ने एक युवती के ऊपर हमला करदिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। बंदरों के आतंक को दर्शाती एक और घटना बागेश्वर जिले से भी आ रही है। जागरण की खबर के मुताबिक बागेश्वर जिले में एक आदमी के ऊपर बंदरों ने पत्थर फेंक दिए, जिसके बाद आदमी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। वो तो अच्छा हुआ कि वहां के स्थानीय लोगों ने पीड़ित व्यक्ति की मदद करी और उनको पास के जिला अस्पताल ले जाया गया। आगे पढ़िए इस बारे में पूरी डिटेल