उत्तराखंड ब्रेकिंग: योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत क्रिटिकल, एम्‍स में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार उनकी हालत गंभीर है। योगी आदित्‍य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Yogi Adityanath father: Yogi adityanath father condition critical
Image: Yogi adityanath father condition critical

पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट की तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही है। जागरण से मिली जानकारी के मुताबिक आनन्द सिंह बिष्ट की हालत बेहद गंभीर है। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्‍य नाथ पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती हैं। खबर के मुताबिक आनन्द सिंह बिष्ट को लिवर से संबंधित परेशानी है। इस वजह से गैस्‍ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्‍टर के नेतृत्‍व में उनका इलाज चल रहा है। बताया दा रहा है कि एम्स अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉ.विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। वहीं, रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वजह से उन्‍हें एम्स के आइसीयू में भर्ती किया गया है। इस वक्त उनका डायलिसिस भी चल रहा है। एम्‍स के अनुसार उन्‍हें 15 मार्च को एम्‍स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्‍स में ही भर्ती हैं।रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक देर रात तक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी।