उत्तराखंड: सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्‍स में चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार उनकी हालत गंभीर थी। योगी आदित्‍य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती थे।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Yogi Adityanath father: Yogi adityanath father anand singh bisht died
Image: Yogi adityanath father anand singh bisht died

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आनन्द सिंह बिष्ट की हालत बेहद गंभीर थी और वो करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती थे। आनन्द सिंह बिष्ट को लिवर से संबंधित परेशानी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। गैस्‍ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्‍टर के नेतृत्‍व में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी और उनका डायलिसिस भी चल रहा था। एम्‍स के अनुसार उन्‍हें 15 मार्च को एम्‍स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्‍स में ही भर्ती थे। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्‍य नाथ पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव के रहने वाले हैं।


उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लंबे समय से AIIMS दिल्ली में भर्ती उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट...

Posted by Trivendra Singh Rawat on Sunday, April 19, 2020