Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने निजी स्कूलों की फीस पर बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड के तमाम प्राइवेट स्कूल इस साल फीस बढ़ोतरी नहीं कर पाएंगे। जी हां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इस बारे में है कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं। शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम को इस मामले में निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि इस वक्त लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल बंद है और छात्रों को बाजार बंद होने की वजह से किताबें मुहैया नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में सरकार एक अच्छा फैसला ले सकती है। हो सकता है कि पंचायत और निकाय प्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र के बच्चों को चिन्हित करने के लिए कहा जाए और उन्हें किताबें लाने की छूट देने पर विचार किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है की अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो तो किताबें मुहैया करा सकते हैं। आगे भी पढ़िए