उत्तराखंड: इस युवा ने ढूंढी मिशन चंद्रयान-2 में गलती..IAS दीपक रावत ने दिया मदद का भरोसा

टिक-टॉक से टाइम मिले तो जरा हरिद्वार के युवाओं का ये आविष्कार भी जरूर देखें। कुंभ मेलाधिकारी (IAS Deepak rawat) ने इन युवाओं का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है...आप भी देखिए वीडियो
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar News: IAS deepak rawat praise young scientist of haridwar
Image: IAS deepak rawat praise young scientist of haridwar

हरिद्वार: साल 2019...हम सब भारतीयों ने एक सपना देखा था। ये सपना था चंद्रयान-2। अपनी मेहनत के दम पर भारतीय इस सपने को साकार करने के बेहद करीब पहुंच चुके थे। लेकिन विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग से सिर्फ डेढ़ मिनट पहले भारत का ये सपना अधूरा रह गया था। बीते साल को चंद्रयान-2 की वजह से याद किया जाएगा। अब बात करते हैं आज की। हरिद्वार के एक युवा ने चंद्रयान मिशन-2 की नाकामयाबी से सबक लेते हुए एक खास तरह का मॉडल तैयार किया है। इस युवा ने बताया कि चंद्रयान-2 मिशन फेल क्यों हुआ और चंद्रयान-3 की तैयारी के वक्त हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत (IAS Deepak rawat) ने भी इस युवा के प्रयास को सराहा। साथ ही उसे हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आईएएस दीपक रावत से हुई मुलाकात के दौरान इस युवा साइंटिस्ट ने एक मॉडल भी दिखाया। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - पहाड़ में ऐसे SSP भी हैं..बीमार दादी के लिए 180 किलोमीटर दूर गांव में पहुंचाई दवा
उसने बताया कि लैंडिंग के दौरान विक्रम लैंडर एक साइड में झुक गया था। जिस वजह से उसका एंटीना दब गया। इसी वजह से विक्रम रिकनेक्ट नहीं कर सका। इस युवा ने जो मॉडल तैयार किया है, उसे चंद्रयान-2 को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। युवा ने बताया कि अगर हम नई तकनीक का इस्तेमाल करें तो लैंडर को गिरने से बचाया जा सकता है। लैंडर गिर भी गया तो वो अपने आप खड़ा हो सकता है। जिससे वो रिकनेक्ट कर सकेगा। आईएएस दीपक रावत (IAS Deepak rawat) ऐसे होनहार युवाओं को प्रमोट करने का काम कर रहे हैं। उन्हें मदद भी देते हैं, साथ ही प्रोत्साहन भी। अगर आप भी टिक-टॉक वाले हीरोज को देख-देखकर उब गए हैं तो जरा हरिद्वार के इन युवाओं को देखें। आप भी इस वीडियो को देखकर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे...देखें वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: