Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। देश-दुनिया की तमाम हस्तियों ने स्व. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संदेश के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में लिखा ‘योगी आदित्यनाथ जी। आपके पूज्य लौकिक पिता आनंद सिंह बिष्ट के देवलोकागम का दुखद समाचार मिला। यद्यपि संन्यास जीवन में प्रवृत्त होने के नाते आप समस्त सांसारिक सीमाओं और मोह-बंधनों से मुक्त हो चुके हैं, परंतु आपके पूर्वाश्रम में हुई इस क्षति के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई। उनके जीवन की सार्थकता का अनुभव हमें सार्वजनिक जीवन में आप जैसे विलक्षण तत्वज्ञानी के सानिध्य से होता है। आप जैसे यशस्वी और कर्मठ पुत्र के पिता के रूप में वे एक गौरव-पुरुष थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने सानिध्य में शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके लौकिक और वृहत् धर्म परिवार के साथ हैं। मैं उनके चरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं’।
आज फूलचट्टी गंगातट, पौड़ी गढ़वाल में समाजसेवी स्व. श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Monday, April 20, 2020