कोविड-19: उत्तराखंड में बीमार पड़ा बेबी ऐलीफेंट सुल्तान..जांच के लिए भेजा गया सैंपल

उत्तराखंड ऋषिकेश में स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व में एक हाथी के बच्चे सुल्तान (Baby elephant sultan) के बीमार पड़ने के बाद उसका सैम्पल लेकर उसे कोरोना टेस्ट के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित आईवीआरआई में भेजा गया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Baby Elephant Sultan: Baby elephant sultan rajaji national park uttarakhand
Image: Baby elephant sultan rajaji national park uttarakhand

हरिद्वार: कोरोना वायरस पहले केवल मनुष्य तक सीमित था मगर अब जानवरों के अंदर भी कोरोना की पुष्टि हो रही है जिसके बाद कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें हाल ही में 5 अप्रैल को न्यूयॉर्क के जू में एक टाइगर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था। उसके बाद भारत में फॉरेस्ट मिनिस्ट्री के आदेश के बाद सेंट्रल जू ऑथोरिटी और नैशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने यह एडवाइजरी जारी कर देश के सभी जू, नैशनल पार्क, सेंचुरी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और सभी को किसी भी पशु के अंदर असामान्य लक्षण मिलने के पर तत्काल एक्शन लेने को कहा है। इसका मतलब यह है कि अब हमें मनुष्य के साथ-साथ जानवरों को लेकर भी सतर्कता बरतनी पड़ेगी। ऐसे में उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। उत्तराखंड से एक बेबी एलिफेंट (Baby elephant sultan) और लेपर्ड का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए दिया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व, ऋषिकेश के पास स्थित चीला कैंप के अंदर पालतू हाथियों और रेस्क्यू हाथियों को रखा जाता है। वर्तमान समय में इस जगह पर 6 हाथी मौजूद हैं। इनमें से दो हाथी वायरल के शिकार हो रखे है, जिसमें से एक शिशु हाथी सुल्तान भी है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी- उत्तराखंड में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला
शिशु हाथी (Baby elephant sultan) के पूरे शरीर पर दाने उभर रखे हैं और उसकी सूंड और पूंछ के निचले हिस्से में ज्यादा दाने निकल आए हैं। उसकी आईलिड भी पूरी तरह से सूजी हुई है और मुंह में छाले पड़े हुए हैं। जानवरों में कोरोना संक्रमण के लिहाज से यह एक बुरी खबर है। इसलिए वेटरनरी डॉक्टरों की मदद से शिशु हाथी का सैंपल लेकर उसे बरेली उत्तर प्रदेश स्थित इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट भेज दिया गया है। वहां पर मौके पर पहुंचे डॉ विनय ने पूरे स्टाफ की भी स्क्रीनिंग की जो कि हाथियों की देखरेख में लगे हुए थे। इसके बाद पूरे कैंप और हॉस्पिटल को अच्छे से सैनिटाइज भी किया गया। कैंप में दोनों बीमार हाथियों को छोड़ शेष चार एलीफेंट को आइसोलेट करके जंगल भेज दिया गया है और इनकी देखरेख के लिए स्टाफ भी तैनात किए गए हैं। साथ ही इसी हफ्ते मायापुर हरिद्वार में भी एक लेपर्ड अज्ञात कारणों से मरा पड़ा पाया गया। जिसके बाद उसका भी सैम्पल कोरोना टेस्ट के लिए बरेली के आरवीआराई भेज दिया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर अमित वर्मा ने बताया कि शिशु हाथी में पॉक्स के लक्षण हैं। लेकिन एहतियात बरतते हुए हर बीमार जानवरों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही सभी स्टाफ मेंबर्स का भी हेल्थ चेकअप कराया गया जिसमें सभी स्टाफ मेम्बर स्वस्थ निकले हैं।