टिहरी गढ़वाल: वंदना को मिलेगा इंसाफ, पति पर दहेज हत्या का मुकदमा

20 अप्रैल को 22 वर्षीय वंदना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। दहेज हत्या का आरोपी जीत सिंह सेमंडीधार के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक है....
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Tehri Garhwal News: tehri garhwal vandana Case filed against husband for dowry murder
Image: tehri garhwal vandana Case filed against husband for dowry murder

टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले का घनसाली क्षेत्र। यहां 20 अप्रैल को पिपोला गांव में 22 साल की वंदना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वंदना की लाश पंखे के कुंडे से लटकी मिली। वंदना की शादी को अभी कुछ ही वक्त हुआ था। उसके मायकेवालों ने वंदना के ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने मृतक के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की तह में जाने के लिए राजस्व पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। राजस्व पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना जाखणीधार ब्लॉक की है। जहां पिपोला गांव में 22 साल की वंदना देवी पति जीत सिंह के साथ रहती थी। 20 अप्रैल को उसकी लाश घर के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी से लटकी मिली। वंदना का परिवार गहड़ गांव मे रहता है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: क्या 22 साल की वंदना का कत्ल हुआ? पति पर लगे गंभीर आरोप..इंसाफ की मांग
वंदना के पिता लक्ष्मीनाथ ने बेटी की हत्या की आशंका जताई थी। बालगंगा तहसील में दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले वंदना को दहेज के लिए तंग कर रहे थे। छह महीने पहले भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोपी पति जीत सिंह सेमंडीधार के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक है। आरोप है कि जीत सिंह वंदना को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था। लड़की के परिवारवाले दहेज में आलमारी नहीं दे पाए थे, जिसके लिए वंदना को रोज ताने मारे जाते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।