Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: इस खबर के बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है। 3 मई को लॉकडाउन का दूसरा चरण समाप्त होगा और खबर है कि कोरोनावायरस के ग्रीन जोन को कुछ सख्त शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है। लेकिन जहां कोरोनावायरस संक्रमण ज्यादा है, यानी जो जिले कोरोनावायरस के रेड जोन हैं...उन्हें 3 मई के बाद भी राहत नहीं दी जा सकती है। जी हां इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट कहती है 3 मई के बाद किन जगहों पर छूट देनी है और किन जगहों पर नहीं? इस पर केंद्र की मोदी सरकार मंथन कर रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है की रेड जोन और हॉटस्पॉट वाले इलाके पहले की तरह ही सील रखे जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोनावायरस से निपटने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में जीओएम बनाई गई थी। इस जीओएम में कुछ सैद्धांतिक सहमति बनी है। कोरोना वायरस के रेड जोन की कैटेगरी मैं उन इलाकों को रखा गया है जहां कोरोना वायरस संक्रमण ज्यादा फैला है। अब आगे पढ़िए कि उत्तराखँड के वो कौन से तीन जिले (Uttarakhand Red Zone) हैं, जहां राहत मिलने की उम्मीद जरा कम है।