आईएएस दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) ने हाल ही में लॉकडाउन के दौरान गंगा नदी के दर्शन कराते हुए वीडियो जारी की है जो सोशल मीडिया पर गजब की धूम मचा रही है।
-
अनुष्का
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: A video by IAS deepak rawat showing crystal clear ganga river haridwar
हरिद्वार: प्रकृति प्रेमी, समाज सेवी, और ड्यूटी के प्रति सदैव अपनी जिम्मेदारी समझने वाले इंसान..IAS दीपक रावत के कई नेकदिली के किस्से आपने देखे होंगे। चाहे वो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना हो या जानवरों के प्रति प्रेम दिखाना हो, वे कभी पीछे नहीं हटते। प्रकृति प्रेमी दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) के कई वीडियो आपने यू-ट्यूब पर देखे होंगे लेकिन ये वीडियो कुछ खास है। हाल ही में उन्होंने मां गंगा के मनमोहन रूप के दर्शन कराए हैं। लॉकडाउन के बाद से ही प्रकृति कितनी साफ हो गई यह तो हम सब देख ही सकते हैं। खुला नीला आसमान, चहचहाते पक्षी, रोड पर घूमते जानवर, नदियों और तालाबों का साफ पानी, मानों प्रकृति खुल के सांस लेने लगी हो। लॉकडाउन के दौरान मां गंगा ने भी खुद को पूरी तरह से साफ कर लिया। इसी के साथ यह साबित हो जाता है कि मां गंगा की सफाई के लिए चलाये जाने वाले सभी अभियान, लगाए जाने वाले करोड़ो रूपये व्यर्थ हैं। मनुष्यों की गैर हाजिरी में गंगा नदी ने खुद को इतना शुद्ध कर लिया है कि वह सबका मन मोह रही है। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के IAS दीपक रावत का नेक काम, लॉकडाउन में बने गरीबों का सहारा..देखिए वीडियो
आईएएस दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) ने भी लोगों को मां गंगा के दर्शन इस वीडियो के जरिये कराए जो आपका भी मन मोह लेगी। वीडियो में गंगा नदी के नीचे तल तक रंगबिरंगी खूबसूरत मछलियां तैरती दिख रही हैं। अमृत बन चुका गंगा जल चांदी की भांति चमक रहा था। वीडियो में कई पशु-पक्षी भी पावन नदी से अपनी प्यास बुझाते दिख रहे थे। गंगा दर्शन की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रही है और यूट्यूब पर इसके कुछ ही घण्टों में 6 लाख 60 हजार से भी ज्यादा व्यूज हो गए हैं। आप भी वीडियो देखिये और मां गंगा के पावन रूप के दर्शन कीजिए..