Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को सम्मान देने के लिए एक दिन के लिए अपनी वर्दी पर सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की नेम प्लेट लगाई है। उसके पीछे की वजह जानकर आप भी गर्वित हो जाएंगे। बता दें कि बीते दिनों में लगे जनता कर्फ्यू के दौरान पंजाब में ड्यूटी करते वक्त एसआई हरजीत ने कर्फ्यू का उल्लंघन करते कुछ लोगों को रोकने का प्रयास किया जिसके बाद उन लोगों ने एसआई हरजीत सिंह के ऊपर तलवार से हमला करके उनका हाथ काट दिया। ऐसे दर्दनाक हमले के बाद कोई भी हार मान लेता मगर हिम्मती एसआई हरजीत अपने कटे हुए हाथ के साथ खुद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। आखिरकार सात घण्टे से अधिक चलने के बाद ऑपरेशन सक्सेसफुल हुआ और उनका कटा हुआ हाथ फिर से जोड़ दिया गया। अब हरजीत सिंह के स्वास्थ्य में काफी सुधार है जिसके बाद पंजाब पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने उनको सम्मान देने के लिए आज अपने बैज पर " हरजीत सिंह' लिखा। आगे कुछ खास बातें जानिए और वीडियो देखिये..